3:33 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान – गरीबों और मरीजों में फल वितरण

1500 वें जश्न-ए-विलादत-ए-मुस्तफ़ा के शुभ अवसर पर

सहसवान (बदायूं) दावत-ए-इस्लामी इंडिया के शोबा जी एन आर एफ के तहत वतन-ए-अज़ीज़ भारत के सहसवान सरकारी अस्पताल डॉ अरशद साहब अकबराबाद और डॉक्टर आदिल रशीद काजी मोहल्ला में गरीबों और मरीजों में फल वितरण का कार्यक्रम किया गया फल वितरण का उद्देश्य मरीजों गरीबों की मदद करना और उनके स्वास्थ्य की देख रेख करना था GNRF मुल्क के तरक्की और खुशहाली के लिए इस तरह के सामाजिक कार्य करता रहता है । इसी क्रम में भारत के अधिक शहरों में आशिक़ान-ए-रसूल ने मोहब्बत और अकीदत के साथ ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ (मानव सेवा) का सिलसिला जारी रखा
इस मौके पर उस्मान साहिब रजा अत्तारी,मोहम्मद मोनिस,मोहम्मद अजीम,मोहम्मद साकिब, मोहम्मद आसिफ,मोहम्मद जैद, सकलेन रजा,उपस्थित होकर अस्पतालों मैं मौजूद मरीज़ों और बच्चों और ज़रूरतमंद व्यक्तियों में प्यारे आका की विलादत की ख़ुशी में फल और तोहफ़े बांटे।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस