10:10 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

नेपाल: हिंसक प्रदर्शनों में भागे 3,723 कैदी दोबारा गिरफ्तार, 10,320 अब भी फरार

नेपाल में 8 और 9 सितंबर को हुए Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान जेलों से भागे हजारों कैदियों को पकड़ने का अभियान जारी है। नेपाल पुलिस के प्रवक्ता डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल बिनोद घिमिरे ने बताया कि अब तक 3,723 कैदियों को दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

उन्होंने कहा कि अभी भी 10,320 कैदी फरार हैं। ऐसे में पुलिस ने जनता से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

नेपाल सरकार और सुरक्षा एजेंसियां फरार कैदियों की तलाश में लगातार अभियान चला रही हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस