11:52 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

सातारा का चमत्कार: महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, मां और सभी बच्चे स्वस्थ

महाराष्ट्र के सातारा जिले में जिला अस्पताल में एक अनोखा और दुर्लभ मामला सामने आया है। यहां 27 वर्षीय काजल विकास खाकुर्डिया ने सी-सेक्शन ऑपरेशन के जरिए एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया।

डॉक्टरों के अनुसार, एक ही समय में चार बच्चों का जन्म बेहद दुर्लभ और चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि मां और सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं।

काजल मूलतः गुजरात की रहने वाली हैं और फिलहाल सासवड में रहती हैं। पांच साल पहले भी उन्होंने तीन बच्चों को जन्म दिया था। अब परिवार में कुल सात बच्चे हो गए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.