3:36 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: सांसद आदित्य यादव ने प्रजापति समाज के महापुरुषों का किया सम्मान, राजनीतिक भागीदारी का दिया आश्वासन

बदायूं सांसद आदित्य यादव के आवास पर रविवार को प्रजापति समाज के महापुरुष डॉ. रत्नप्पा कुम्हार और संतराम बी.ए. प्रजापति को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति भी मौजूद रहे।

डॉ. रत्नप्पा कुम्हार संविधान सभा के सदस्य रहे और डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ संविधान निर्माण में सहयोग किया था। वे स्वतंत्र भारत के पहले मंत्रिमंडल में मंत्री और सांसद भी रहे। वहीं, संतराम बी.ए. प्रजापति ने जाति तोड़ो आंदोलन चलाकर समाज में छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ 65 पुस्तकें लिखकर जागरूकता फैलाने का कार्य किया।

सांसद आदित्य यादव ने प्रजापति समाज को संबोधित करते हुए कहा कि बदायूं में समाज की संख्या लगभग 5-6% है और चुनावों में हमेशा समाजवादी पार्टी का समर्थन करती आई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समय आने पर समाज को उचित राजनीतिक हक और भागीदारी दी जाएगी।

राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति ने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रजापति समाज बड़ी संख्या में सपा से जुड़ा है। हाल ही में लखनऊ में आयोजित “प्रजापति महापुरुष सम्मान सम्मेलन” में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी समाज को पर्याप्त सम्मान देने की बात कही थी।

इस मौके पर एक राम सिंह प्रजापति, गिरीश चंद गोला, महावीर प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, सुरेश चंद प्रजापति ,नेमचंद प्रजापति ,अनिल प्रधान ,ओम शंकर प्रजापति ,सुरेंद्र कुमार प्रजापति, वीरेश प्रजापति, गौरव प्रजापति ,अजय प्रजापति ,जोगेंद्र प्रजापति, बालकृष्ण प्रजापति ,पंकज प्रजापति ,धर्मवीर प्रजापति, नेत्रपाल प्रजापति, अरविंद प्रजापति, वेद प्रकाश प्रजापति ,कुंवरपाल प्रजापत सहित बदायूं जनपद के सैकड़ो प्रजापति समाज के लोग उपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस