बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के बिसौली-बिल्सी मुख्य मार्ग से करीब आधा किलोमीटर दूर पश्चिम दिशा में स्थित एक गांव में मुरादाबाद निवासी दूर के रिश्तेदार युवक दो युवकों की मदद से 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जिसपर पुलिस ने वादी की ओर से आरोपी युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को बताया कि 12 सितंबर की दोपहर को मुरादाबाद के मोहल्ला गागन निवासी राजा पुत्र राजकुमार अपने परिवार के बंटी और विक्की की मदद से उनकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की ओर से आरोपी युवक राजा और उसकी मदद करने के आरोप में बंटी और विक्की के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
