12:24 am Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

नरऊ अनशन का 85 वां दिन, जितना लम्बा होगा सत्याग्रह उतना ही मीठा होगा अंजाम – ओमकार सिंह

उझानी 14 सितंबर।

आज उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल के क्रमिक अनशन पर आज 85 वें दिन प्रमोद सिंह सोलंकी, योगेंद्र सिंह सोलंकी, भगवान दास ,फूल सिंह बैठे।

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन खत्म कराया।

धरना स्थल पर ओमकार सिंह ने कहा कि संघर्ष जितना लंबा होगा उसका फल भी उतना ही मीठा होगा और निश्चित रूप से इस ऐतिहासिक संघर्ष का ,सत्याग्रह का ,आंदोलन का परिणाम ग्राम वासियों के हित में ही आएगा और मीहलाल नगला, नरऊ, मलिकपुर और अचौरा के ग्राम वासी इस दूषित पानी के दंश को 20 साल से झेल रहे हैं और अब प्रशासन को इस दूषित पानी से ग्राम वासियों को मुक्ति देने ही होगी।
बिना मुक्ति के यह संघर्ष सत्याग्रह समाप्त नहीं होगा सत्याग्रह में सत्य की आवाज शामिल होती है इसीलिए कहा गया है सत्यमेव जयते और निश्चित सत्य की विजय होगी।

धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी का महासचिव इगलास हुसैन,जिला सचिव वीरपाल सिंह यादव लोकेश गौड ने कहा कि सत्याग्रह, क्रमिक अनशन,धरातल पर जब तक काम शुरू नहीं होगा चलता रहेगा।
धरना स्थल पर तेजेन्द्र पाल कश्यप कमल प्रताप सिंह , योगेंद्र सिंह सोलंकी राम सिंह ,रणवीर, कृपाल शैलेंद्र कुमार सोलंकी ,अमित, राज बहादुर, देवेंद्र सिंह ,भगवान सिंह ,धर्मेंद्र सुखराम, राघवेंद्र सिंह, गौरी शंकर, बृजेश सागर ,श्याम बाबू राजाराम, मुन्नालाल, धर्मपाल, बबलू कुमार ,रामकिशोर ,सूरज देशराज पातीराम , मनोज मिश्रा आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस