शाहजहांपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 15 दिन की एक मासूम बच्ची को नदी किनारे मिट्टी में जिंदा दफना दिया गया। बच्ची का एक हाथ मिट्टी से बाहर आ गया था, जिस पर चोट और खून के निशान थे।
संयोग से पास से गुजर रहे एक बच्चे ने बच्ची की रोने की आवाज सुनी और पास जाकर देखा तो हाथ मिट्टी से बाहर दिखाई दिया। उसने तुरंत गांववालों को बताया।
गांववाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को मिट्टी से बाहर निकालकर राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि बच्ची को दफनाने वाले आरोपी का पता लगाया जा सके।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
