11:53 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

जालौन: नातिन ने प्रेमी संग मिलकर दादी की हत्या की, पुलिस ने दो दिन में किया खुलासा

जालौन: नातिन ने प्रेमी संग मिलकर दादी की हत्या की, पुलिस ने दो दिन में किया खुलासा

जालौन जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र में 75 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस ने महज दो दिनों में वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी 21 वर्षीय नातिन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि नातिन ने सिलबट्टे से अपनी दादी की हत्या की। घटना के समय उसका प्रेमी भी मौके पर मौजूद था, जो वारदात के बाद भाग निकला था।

कोतवाली कोंच पुलिस टीम ने हत्या में प्रयुक्त सिलबट्टा बरामद कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.