प्रयागराज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बीते शुक्रवार को UPSC की तैयारी कर रहा एक छात्र अपनी जेंडर पहचान को लेकर ऐसी उलझन में फंस गया कि उसने खतरनाक कदम उठा लिया।
जानकारी के मुताबिक, छात्र को बचपन से ही महसूस होता था कि वह लड़का नहीं बल्कि लड़की है। 14 साल की उम्र में ही उसे यह अहसास हो गया था, लेकिन परिवार का इकलौता बेटा होने के नाते वह कभी अपने माता-पिता को यह सच नहीं बता पाया।
छात्र ने इंटरनेट और यूट्यूब पर जेंडर चेंज से जुड़ी वीडियो देखकर खुद ही प्रक्रिया अपनाने की कोशिश की। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और मामला सामने आ गया।
पूछताछ में छात्र ने कबूला कि वह लंबे समय से अपनी असली पहचान के साथ जीना चाहता था, लेकिन सामाजिक और पारिवारिक दबाव के चलते चुप रहा। फिलहाल पुलिस और परिजन मामले की जांच और देखरेख कर रहे हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
