हमीरपुर जिले से दुखद खबर सामने आई है। राठ ब्लॉक के गोहानी गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
मृतक शिक्षक अतरौलिया मोहल्ला, राठ का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह TET परीक्षा के तनाव और नौकरी खोने के डर से मानसिक दबाव में था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
