लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: टेकऑफ से पहले इंडिगो फ्लाइट रुकी, डिंपल यादव समेत 151 यात्रियों की जान बची
लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट को टेकऑफ से ठीक पहले अचानक रोकना पड़ा। दरअसल, विमान के इंजन को थ्रस्ट न मिलने पर कैप्टन ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए और सभी की जान बच गई।
इस फ्लाइट में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव समेत कुल 151 यात्री सवार थे। रनवे पर समय रहते विमान रोकने से सभी सुरक्षित रहे।
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, तकनीकी खामी की जांच की जा रही है। बाद में सभी यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
