9:07 pm Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच पहला इंटरनेशनल मुकाबला आज

एशिया कप 2025 में आज होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर यूपी में लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ सामने आई हैं। यह मैच ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच पहला इंटरनेशनल मुकाबला है।

लखनऊ में कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने पाकिस्तान और BCCI के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हजरतगंज में पुतला फूंकने के दौरान पुलिस से झड़प भी हुई, यहां तक कि दरोगा पुतला लेकर भाग खड़ा हुआ।

वहीं, विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने भारत की जीत के लिए हवन किया, पिच बनाई और “भारत माता की जय” के नारे लगाए। उनका कहना था कि जैसे ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को हराया गया, वैसे ही मैदान पर भी भारत पाकिस्तान को धूल चटाएगा।

काशी में भी फैंस ने गंगा में आरती और पूजन कर भारत की जीत की प्रार्थना की। बैट और तिरंगा लेकर “इंडिया जीतेगा” के नारे लगाए गए।

इस बीच, लखनऊ के इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने मैच का बायकॉट किया। संगठन के प्रवक्ता मौलाना सूफियान निजामी ने कहा कि यह लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस