5:20 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं कवि षट्वदन शंखधार का कल होगा मध्य प्रदेश सरकार में सम्मान हिन्दी दिवस पर

बदायूं
बदायूं के युवा रचनाकार कविता निरंतर लिखने वाले हिन्दी के प्रचार प्रसार में निरंतर लगे रहने वाले कवि षट्वदन के लिए खुशी और गौरव की बात है कि कल 15 सितंबर को मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी द्वारा पुरस्कृत होने का सौभाग्य मिलने जा रहा है | यह पुरस्कार उनको हिन्दी के क्षेत्र श्रेष्ठ कार्य करने वाले युवा रचनाकारों को दिया जा रहा है जिसमें से बदायूं के षट्वदन शंखधार का चयन किया गया है| यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश शासन द्वारा संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है| इस कार्यक्रम में संस्कृति साहित्य मंत्री मध्यप्रदेश सरकार धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी एवंम प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला एवम् निदेशक साहित्य अकादमी विकास दबे जी की देखरेख में संपन्न होगा |
कार्यक्रम में अन्य प्रदेशों के भी युवा पीढ़ी के कवि सम्मानित किये जायेंगे|
इस खबर से उत्तर प्रदेश हिन्दी प्रचार समिति के सभी सदस्यों ने षट्वदन शंखधार को बधाई प्रेषित की है जिसमें केयन वर्मा, प्रदीप दुबे,प्राची मिश्रा,रमेशचंद्र शर्मा,पवन शंखधार,अनूप मिश्रा,प्राची मिश्रा,रचना शंखधार, सुरेश चंद्र शर्मा ने बधाई|

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.