1:28 pm Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

कुएं में गोवंश के मिले अवशेष

सहसवान (बदायूं) शनिवार देर रात सहसवान कोतवाली क्षेत्र अनंदीपुर जंगल में बने एक कुएं में गोवंसो के अवशेष मिले हैं राष्ट्रीय बजरंग दल पदाधिकारी के इस दावे पर भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आधी रात तक पुलिस इस मामले में लिखा पड़ी कि है अवशेष जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं वहीं तस्करों की तलाश में पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है

पूरा मामला सहसवान कोतवाली इलाके के गांव अनंदीपुर में जंगल का है यहां बने एक कुएं में गोवंशों के अवशेष की सूचना राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी को देर रात मिली पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस बुलाई गई कुएं में कुछ कार्यकर्ता नीचे उतरे और टॉर्च की रोशनी में खुदाई की तो वहां अवशेष मिलना शुरू हो गए मिट्टी के नीचे अव शेष दवे थे इनमें कुछ सींग तो कुछ गोवांशे के सिर भी निकले आसपास मामले। की जानकारी कराई गई
मामले की जानकारी पर सीओ सहसवान मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से कुएं की पूरी बाउंड्री निकलवा कर मिट्टी की खुदाई कराई ताकि नीचे दुर्गंध के कारण किसी को दिक्कत न हो गांव वालों की भीड़ भी मौके पर जुट गई जैसे-जैसे अपशेष मिलते रहे लोगों का आक्रोश भी बढ़ता देखा गया भीड़ में शामिल लोगों का कहना है कि गोवंशों के तस्करों की चहल-पहल बनी रहती है
यह तस्कर घूमती गयो का वध करते हैं और मांस ले जाते हैं

सहसवान सीओ ने बताया कि फिलहाल मुकदमा लिखवाया जाएगा बाकी फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी पशु चिकित्सक को भी बुला लिया गया है अवशेष काफी पुराने लग रहे हैं इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष करन दक्ष, प्रांत महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शर्मा, पशु प्रेमी विभोर शर्मा आदि मौजूद है l

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस