आज दिनांक 13 सितंबर को अपनी जनता पार्टी बदायूँ की इकाई के जिलाध्यक्ष सुनील बाल्मीकि ने पदाधिकारियों की टीम के साथ बिल्सी विधान सभा क्षेत्र के गाँव पिपरौल व कछला, ढकपुरा आदि ग्रामीणो से जनसम्पर्क किया और उनकी स्थानीय जनसमस्याओं को सुना, स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष सुनील बाल्मीकि जी का जोरदार स्वागत कर फुल मालायें पहर्नाइं। जिलाध्यक्ष सुनील बाल्मीकि ने कई स्थानो पर ग्रामीणो के साथ बैठकें कीं और आवश्यक जनसमस्याओं को सुना एवं निस्तारण किये जाने का आश्वासन दिया साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को अपनी जनता पार्टी की न्यायप्रिय नीतियों के बारे में भी अवगत कराया और पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये जाने को जागरूक किया। जिलाध्यक्ष सुनील बाल्मकि जी ने स्थानीय ग्रामीणो से कहा कि आने वाले चुनाव में अपनी जनता पार्टी पर भरोसा करें और पार्टी को जिताने का कार्य करें क्यांेकि पार्टी की सभी नीतियां जनहित में काम करतीं हंै, अपनी जनता पार्टी गरीब मजलूम, शोषितों एवं वंचितों के हक अधिकार की लड़ाई लड़ने का कार्य करती है। जिलाध्यक्ष सुनील बाल्मीकि ने कहा कि जिलेभर में तमाम नये कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य प्रगति पर चल रहा है जिसके लिये जिला संगठन द्वारा जनता से जनसम्पर्क स्थापित करने के लिए एक मोबाइल नम्बर 9690024555 जारी किया है, कोई भी जागरूक पुरूष एवं महिला उपरोक्त मोबाइल नम्बर के माध्यम से बात करके अपनी जनता पार्टी में जोड़ने के लिये सम्पर्क कर सकता है। मौके पर सरजू लाल, रतन लाल, विशाल कुमार, सुखराम, ईश्वरी प्रसाद, शिव देवी, महबूब, आदि लोग उपस्थित रहे।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

