*


उझानी 13 सितंबर।
आज उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 84 वें दिन वेदपाल जाटव, राजाराम जाटव ,सुरेश जाटव, प्रमोद कुमार सोलंकी और नेपाल सिंह सोलंकी बैठे।
धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक आंदोलन जो इतने लंबे समय से चल रहा है जिसका धैर्य काबिले तारीफ है और जब तक दूषित पानी के नाले की समस्या का निराकरण ठोस प्रमाणों के साथ आरंभ नहीं होगा तब तक यह आंदोलन अनवरत चलता रहेगा।
धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी का महासचिव इगलास हुसैन,जिला सचिव अशोक कश्यप वीरपाल सिंह यादव लोकेश गौड ने कहा की यह संघर्ष सत्य की लड़ाई के लिए है और सत्य की हमेशा विजय होती है और इसमें हमें भी विजय ही मिलेगी।
धरना स्थल पर तेजेन्द्र पाल कश्यप कमल प्रताप सिंह , योगेंद्र सिंह सोलंकी ,रामकिशोर ,सूरज देशराज पातीराम , मनोज मिश्रा ,जगतपाल भूपेंद्र कश्यप, पूरन सिंह ,वेदपाल रामकृष्ण ,मानिकचंद ,मुन्नालाल हरी बाबू ,जयवीर ,सुखराम, शैलेंद्र कुमार सिंह ,मुनेशपाल सिंह ,हरिराम मौर्य राजाराम सिंह, छोटेलाल, नंदलाल धीरपाल सिंह, आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे ।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
