उझानी बदांयू 13 सितंबर।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर, विजयेन्द्र द्विवेदी ने आज कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया ।
इस दौरान कोतवाली परिसर मे कार्यालय, हवालात, मालखाना, बैरक, महिला हैल्प डैस्क, सीसीटीएनएस कक्ष तथा मैस आदि का मुआयना कर सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उन्होने थाना परिसर की साफ-सफाई तथा अभिलेखों के रखरखाव व थाने पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरो को सुचारू रूप से क्रियाशील रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी नीरज मलिक, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह, महिला हेल्प डेस्क पर कांस्टेबल रिचा यादव, विष्णु सिंह,सीसीटीएनएस पर राजकुमार तथा संतरी पहरा पर होमगार्ड देव शर्मा मौजूद रहे ।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






