बदायूं सदस्य विधान परिषद वागीश पाठक की पहल पर जनपद की पांच सड़कों के नवीनीकरण और निर्माण के लिए राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से 4 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
स्वीकृति मिलने वाली सड़कों में उझानी से सकरी जंगल (4.5 किमी), भवानीपुर से खंहुआ मार्ग, कादर चौक मार्ग से वाराचिर्रा वाया नरायनगला, बन्नी ढाकपुरा से खितौरा और वनगंवा से वाराचिर्रा-इस्माइलपुर मार्ग शामिल हैं।
एमएलसी पाठक ने बताया कि इन सड़कों की स्थिति खराब होने से जनता को लंबे समय से परेशानी झेलनी पड़ रही थी। नवीनीकरण से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्री दिनेश सिंह का आभार जताया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

