11:52 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

नैपाल से बदायूं के 14 यात्रियों का जत्था पहुंचा दिल्ली

बदांयू 12 सितंबर।

इस्लामनगर बदायूं के 23 यात्री नैपाल में पशुपतिनाथ के दर्शनो को गया था। वहां फैली राजनीतिक अस्थिरता के चलते वह सभी फंस गये।

फंसे तीर्थयात्रियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से उन सभी को सुरक्षित निकालने की गुहार लगाई तो बदांयू डीएम, एसएसपी भी सक्रिय हुए ‌ दूतावास से लगातार संपर्क करने के बाद आज 14 तीर्थयात्रीयों को सकुशल निकाल दिया गया । वह 2.30 पर दिल्ली पहुंच गये। उनको लेने बदांयू से परिजनों के साथ शुभचिंतक भी दिल्ली पहुंच गये। अन्य बदायूं के तीर्थयात्रियों को दोपहर की फ्लाइट से भेजने के सरकार ने इंतजाम कर दिए हैं। बाकी लोग भी शाम को दिल्ली पहुंच जाऐगे। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही सभी ने मोदी व योगी की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.