11:52 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

नेपाल में हिंसा के बीच होटल में फंसे इस्लामनगर के सभी श्रद्धालु काठमांडू एयरपोर्ट पहुंचे परिजनों में खुशी।

सबसे पहले बदायूं एक्सप्रेस की रिपोर्ट

इस्लामनगर : कस्बे के श्रद्धालु लोग 7 सितंबर के लिए भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने के लिए काठमांडू नेपाल गए हुए थे। पशुपतिनाथ जी के दर्शन करने के दौरान ही नेपाल में सरकार के प्रति जेन जी के प्रदर्शन, हिंसक, उपद्रवियों ने आगजनी कर दी, नेपाल सरकार के खिलाफ जनमानस का विद्रोह हो गया। कस्बे से गए 21 श्रद्धालु भक्तजन और उनके साथ 2 बिसौली के श्रद्धालु थे। सभी 23 लोग नेपाल काठमांडू में एक होटल में ठहरे हुए थे। सब कुछ शांत होने के उपरांत आज सभी लोग सकुशल होटल से काठमांडू एयरपोर्ट के लिए आ चुके हैं। कस्बे के श्रद्धालु इंडिगो फ्लाइट से 2 शिफ्टों में दिल्ली के लिए पहुंचने वाले हैं।
श्रद्धालु भक्तों में दवा व्यवसाई योगेंद्र गुप्ता, जय शंकर गुप्ता भट्टा वाले, राजेश कुमार गुप्त आढढ़त , डाक्टर मुकेश वार्ष्णेय, विरेन्द्र कुमार वोवी पैट्रोल पम्प वाले, जिलापंचायत सदस्य कुलदीप कुमार एडवोकेट, दिनेश कुमार आढढ़ती, अरुण कुमार सक्सेना, सतीश शर्मा राजस्व निरिक्षक , संजय शंखधार, सोनू साहनी, समाज सेविका मोनिका सक्सेना, गीता, मधु वाला, नीलमा, कविता वार्ष्णेय, खुशबु, पूनम गुप्ता, ममता शर्मा, शीतल, सिम्मी, वेवी, सुरभी शर्मा श्रद्धालु जत्थे में शामिल हैं। जानकारी होते ही श्रद्धालुओं के परिजनों और कस्बे के लोगों ने खुशी जताते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
जय वार्ष्णेय
इस्लामनगर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.