2:16 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

मुजरिया चौराहा पर भरा बरसात का पानी, संक्रामक रोग फैलने का खतरा

मुजरिया बदायूं 11 सितंबर।

मुजरिया चौराहे पर हाईवे किनारे बरसात के पानी से जलभराव हो गया है । इससे चोराहे पर बनी दुकानों पर क्षेत्र के ग्राहकों का आवागमन भी बाधित हो रहा है ऐसी स्थिति में मुजरिया चौराहे पर दुकानदारों व ग्राहकों के साथ संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा है।

मुजरिया चौराहा पर दो ग्राम पंचायत का क्षेत्र है जिसमें एक अलीगंज विचोला दूसरा जो जीजाहाट मुजरिया दोनों ने साफ सफाई जल भराव की कोई भी सुध नहीं ली है,ऐसे में प्रतीत होता है मुजरिया थाना गेट के ठीक सामने दूसरी और हाईवे पर जल भराव है पुलिस भी पूरी तरह से मौन है जनता में इसको लेकर आक्रोश है।

विज्ञापन एक्सप्रेस