3:14 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज की पीएनबी शाखा का अजीब फरमान,4 बजे के बाद गेट पर ताला

सुरक्षा गार्ड कहते हैं पांच छ लोग होने पर खुलेगा, वही हाल अंदर बेठे लोगों का।

वजीरगंज बदायूं 11 सितंबर।

वजीरगंज की पंजाब नेशनल बैंक का अजीबो-गरीब फरमान है परेशान खाताधारकों ने भेजी उच्चाधिकारियों को शिकायत कि शाम 4 बजे सुरक्षा गार्ड गेट में ताला डाल देते हैं। जबकि बेंक खुलने का समय 5 बजे तक है।
खाताधारकों ने उच्चाधिकारियों को भेजी शिकायत में लिखा है कि गार्ड गेट का ताला डाल देते हैं कोई अपने खाते में लेन-देन को आता है तो कहते हैं खडे रहो आठ दस लोग इकट्ठा होने पर ताला खुलेगा। वही हाल अंदर बैंक में बैठे लोगों का है कि एक साथ ताला खोलकर अंदर मौजूद लोगों को एक साथ निकाला जाता है। सुरक्षा गार्डों की इस कारिस्तानी से लोगों में आक्रोश है मेनेजर को भी लोगों ने शिकायत की मगर कोई फर्क नहीं पड़ने पर खाताधारकों ने बरेली के रीजनल आफिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

जिला संवाददाता सौम्य सोनी की रिपोर्ट

विज्ञापन एक्सप्रेस