नेपाल में जारी राजनीतिक अस्थिरता के बीच रामेछाप जेल से कैदियों के भागने की कोशिश पर सेना ने गोली चला दी। इसमें 2 कैदियों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हुए। यह घटना नेपाल में सेना के नियंत्रण के बाद पहली गोलीबारी मानी जा रही है।
वहीं, काठमांडू जेल ब्रेक से फरार एक बांग्लादेशी नागरिक महमद अबुल हसन ढली को SSB ने रक्सौल सीमा से पकड़ा। वह सोने की तस्करी के आरोप में 5 साल से कैद था। नेपाल में अब तक करीब 15 हजार कैदी जेल से भाग चुके हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
