जिला उपाध्यक्ष ने अपनी बेटी के जन्म दिवस पर वृद्धजनों को कराया भोजन
बदायूं।। समाजसेवी व भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शेखर सक्सेना ने अपनी बेटी अन्वी सक्सेना के जन्मदिन के अवसर पर बांस बरौलिया स्थित वृद्ध आश्रम पर बुजुर्गों को भोजन करा कर आशीर्वाद लिया। शेखर सक्सेना समाज कार्यों में आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने बताया की बेटी अन्वी के जन्मदिन पर बुजुर्गों को भोजन की व्यवस्था की गई । उनका कहना है हमेशा से बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता रहा है। इस मौके पर आश्रम के संचालक वेद प्रकाश शर्मा ,गोविंद शर्मा, आशीष सक्सेना, सारांश सक्सेना, शिवम , पवन शर्मा ,महेश चंद्र सक्सेना ,सौरभ सक्सेना ,सचिन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
