बिल्सी। मोहल्ला संख्या पांच स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम की ओर से आयोजित होने वाली श्रीमद भागवत कथा की दिव्य रस वर्षा का आज 11 सितंबर से विधि विधान पूर्वक शुरु की जाएगी। कथा के मुख्य यजमान स्वयं हनुमान जी हैं। कथा 11 से 19 सितम्बर तक नगर के कछला रोड स्थित ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल में आयोजित की जाएगी। कथा की अमृतमयी रस वर्षा कथाव्यास परम पूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री रामचन्द्राचार्य जी महाराज के श्रीमुख से होगी। कथा के पहले दिन नगर के मुख्य बाजार में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी दीपक माहेश्वरी ने दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






