3:39 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

लखनऊ में युवक ने सपा ऑफिस के बाहर लगाई आग, 80% झुलसा

लखनऊ में बुधवार दोपहर सपा ऑफिस के बाहर एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। मौके पर भगदड़ मच गई। लोगों ने कंबल डालकर आग बुझाई, लेकिन युवक 80% तक झुलस गया। पुलिस उसे ई-रिक्शा से सिविल अस्पताल ले गई, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। CMS ने कहा कि जरूरत पड़ने पर KGMU रेफर किया जाएगा। घटना पर अखिलेश यादव ने यूपी सरकार को घेरा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस