7:37 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

एक अक्टूबर से खत्म हो जाएगी पोस्ट आफिस से रजिस्टर्ड डाक सेवा

उझानी बदांयू 10 सितंबर।

भारतीय डाकघर में रजिस्टर्ड डाक सेवा समाप्त होने जा रही है। इसकी जगह अब स्पीड पोस्ट से ही पत्र व पार्सल भेजे जाएंगे। एक अक्तूबर से रजिस्टर्ड डाक सेवा को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।

डाकघर में तमाम लोग अपने जरूरतमंद पत्रों को रजिस्टर्ड डाक सेवा के माध्यम से भेजते हैं। इसकी खासियत है कि जिसके नाम से यह डाक जाती है, वही व्यक्ति इसको डाकिया के माध्यम से प्राप्त कर सकता है। स्पीड पोस्ट के पत्र को घर का कोई भी सदस्य प्राप्त कर सकता है। इसके चलते लोगों में गोपनीयता व सुरक्षा को लेकर संदेह हो रहा है। हालांकि भारतीय डाकघर का दावा है कि सुरक्षा का ख्याल रखा गया है।

शहर के मुख्य डाकघर में हर रोज औसतन 40 से 50 पत्र रजिस्टर्ड डाक सेवा के माध्यम से जाते हैं। इस सेवा के समाप्त होने के बाद लोगों को थोड़ी महंगाई का भी सामना करना पड़ेगा। रजिस्टर्ड डाक सेवा के माध्यम से न्यूनतम 15 ग्राम की डाक भेजने के लिए 20 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। स्पीड पोस्ट के माध्यम से न्यूनतम 20 ग्राम की पोस्ट के लिए 26 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस