6:36 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

भगवा हिन्दू सेना बरेली द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन

दशम मंगलवार के पावन अवसर पर भगवा हिन्दू सेना बरेली द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन श्री शिव पार्वती मंदिर, पटी गली, भूड़, बरेली में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एकांश गुप्ता जी ने कहा कि –“हनुमान चालीसा का पाठ केवल भक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और सनातन धर्म के प्रति जागरूक करने का माध्यम भी है।”इस मौके पर आयुष अग्रवाल, लक्ष्य अग्रवाल, कशिश सक्सेना, महेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, राहुल जौहरी, स्नेहा अग्रवाल, कुशाग्र गुप्ता आदि भक्तगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।भगवा हिन्दू सेना बरेली ने इस सफल आयोजन हेतु उपस्थित सभी भक्तों और मीडिया बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस