सहसवान में सोमवार देर रात पंजाब नेशनल बैंक का सायरन अचानक बजने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गश्त पर तैनात हेड कांस्टेबल विनय कुमार और कांस्टेबल भाटी तुरंत मौके पर पहुंचे और बैंक प्रबंधक अरुण कुमार को सूचना दी। शटर खोलने पर सायरन बंद हुआ। जांच में कोई अनहोनी नहीं मिली, बल्कि तकनीकी खराबी के कारण अलार्म बजा था। पुलिस ने राहत की सांस ली।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

