बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नौशेरा इलाके में एक युवक ने स्कूल से लौट रही दो महिला शिक्षिकाओं को रास्ते में रोककर धमकाया और परेशान किया। शिक्षिकाओं ने यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। पीड़ितों का कहना है कि युवक पहले भी उन्हें परेशान कर चुका है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल लिखित शिकायत नहीं दी गई है, पुलिस पूछताछ कर रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

