बदांयू एक्सप्रेस की खबर का असर
टीएसआई ने हटवाए ठेले खोमचे, डेंजर जोन में चालकों को दिऐ वाहन सीधे खड़े करने के आदेश।**—
उझानी बदांयू 9 सितंबर।
बदांयू एक्सप्रेस में खबर प्रसारित होने के बाद पीएसआई आर एल राजपूत दल-बल के साथ स्टेशन रोड ,पंखा रोड जा धमके उन्होंने ई-रिक्शा, ठेले खोमचे वालों की पीछे हटाकर रास्ते से अतिक्रमण को हटवा दिया। वहीं जहां जाम की वजह से जनता त्राहि-त्राहि करती है धर्मकांटे के पास जाकर ट्रक, ट्रेक्टर ट्राली के वाहन चालकों को तौल कराते वक्त वाहनों को सीधा खडा करने के निर्देश दिए।
राजपूत ने कहा कि आगे अगर वाहन एक सीध में नजर ना आऐ तो चालान कर दिया जाऐगा। वहीं टीएसआई ने कहा कि रोजाना मानीटिरिंग कर जाम की समस्या से जनता को छुटकारा दिलाने का प्रयास किया जाऐगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
