6:52 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

नरऊ के ग्राम वासियों संग कांग्रेसियों का क्रमिक अनशन 80 वें दिन भी जारी

उझानी 9 सितंबर। आज उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 80 वें दिन राजाराम जाटव, छोटेलाल जाटव ,तेजेंद्रपाल कश्यप कमल प्रताप सोलंकी और योगेंद्र सोलंकी क्रमिक अनशन पर बैठे।

धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि माननीय न्यायालय के आदेश के बाद नाले के दूषित पानी के डायवर्जन का काम तेजी से शुरू हुआ है शासन और प्रशासन से आंदोलनकारी और कांग्रेसी यही अपेक्षा करते हैं कि जल्द से जल्द इस दूषित पानी से ग्राम वासियों को छुटकारा मिले और काम धरातल पर शुरू हो जाए।

धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास , जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल यादव ने शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफत खान उर्फ अन्ना भाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लोकेश गौड ने कहा कि जिस तरह से सब ग्रामवासी इस ऐतिहासिक आंदोलन में ग्रामवासी आंदोलनकारी, कांग्रेसी महात्मा गांधी के सिद्धात को मानते हुए जिस धैर्य के साथ सत्याग्रह कर रहे हैं इन सभी को बहुत-बहुत साधुवाद।

धरना स्थल पर छोटेलाल, सुखराम प्रमोद सोलंकी, दीपू सोलंकी, राजा राम राम सिंह, अमर सिंह, कृष्ण पाल फूल सिंह, विनोद कुमार सिंह, रामचंद्र सिंह देव कुमार ,रणवीर, यश सोलंकी संजय लाल, सोहनलाल कश्यप वीरपाल सिंह ,रामवीर, सुनील कुमार आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस