12:06 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर यज्ञशाला में 75 गायत्री मंत्रों और ओंकार मंत्र से की दीर्घायु की प्रार्थना

उझानी बदायूं 9 सितंबर।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लिसनिंग मेक्स योगी 21 फाउंडेशन के संस्थापक एवं श्रावक राजन मेहदीरत्ता द्वारा एक विशेष धार्मिक एवं राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम उझानी के लक्ष्मी नारायण मंदिर यज्ञशाला में संपन्न हुआ। यज्ञ में प्रधानमंत्री मोदी जी की दीर्घायु और स्वस्थ नेतृत्व के लिए 75 मंत्रों की आहुति दी गई।

इस अवसर पर विशेष रूप से

“ॐकारं बिन्दुसंयुक्तं
नित्यं ध्यायन्ति योगिनः।
कामदं मोक्षदं चैव
ॐकाराय नमो नमः॥”

मंत्र का सामूहिक जाप भी किया गया, जिससे पूरे वातावरण में गहन आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ और उपस्थित जनमानस में सकारात्मकता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत हुई।

कार्यक्रम का संचालन स्वामी परमानंद जी महाराज ने बड़े श्रद्धा भाव से किया। उन्होंने मंत्रोच्चारण के साथ देश की प्रगति, भारत के विकास और प्रधानमंत्री के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।

इस मौके पर राजन मेहदीरत्ता ने कहा –
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और निडर नेतृत्व ने भारत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई है। ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना और भी प्रबल होती है।”

राजन मेंदीरत्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस 17 सितम्बर को है और इस उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस