उझानी 8 सितंबर।
उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर आज 79 वें दिन वेदपाल जाटव, सुखराम जाटव, रोहतास जाटव, रिंकू सोलंकी और नेपाल सिंह सोलंकी क्रमिक अनशन पर बैठे जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर बैठे अनशनकारीयो का आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया।

धरना स्थल पर ओमकार सिंह ने कहा कि क्रमिक अनशन पर सुबह केवल 5 ही लोग बैठते हैं परंतु इस गांव में ज्यादातर लोगों की फसलें दूषित पानी से डूबी हैं पैदावार होती नहीं है और ज्यादातर ग्रामवासी मेहनत मजदूरी करने बाहर क रूख करते हैं, तभी अपना जीवन यापन कर पाते हैं परंतु इस धरने में साथ बैठने के कारण क्रमिक अनशन पर तो नहीं रहते लेकिन मेरी जानकारी है कि यह लोग भी निश्चित रूप से भूखे ही रहते हैं और आत्मा तोड़कर यही मांग करते हैं कि जब तक कि इस दूषित पानी के नाले का डायवर्जन का काम शुरू नहीं होगा हम लोग भूखे रहकर प्रशासन से न्याय की मांग करते रहेंगे।
सब ग्रामवासी महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन करते हुए सत्याग्रह कर रहे हैं उनके धैर्य को बहुत साधुवाद है और यही अपेक्षा है कि जल्दी से जल्दी शासन और प्रशासन इस समस्या का निराकरण करने का कार्य धरातल पर काम शुरू करने की प्रक्रिया शुरू करें।
धरना स्थल पर योगेंद्र सिंह सोलंकी कमल प्रताप सिंह , तेजेंद्र पाल कश्यप दिंगबर सिंह ,रविंदर ,प्रशांत, हरी बाबू कुमार सेन श्यामबाबू ओमपाल शिवम गुलशन कुमार ,रोहतास ,टिंकू सोलंकी श्रीमती विनीता देवी, अभि चौहान, प्रेम शंकर मिश्रा ,मुन्ना लाल कश्यप, राजाराम जाटव, छोटेलाल, राघवेंद्र सोलंकी, जाटवमनिंदर सोलंकी, प्रेम मोहन, योगेश, विनोद कुमार सिंह ,जुगल किशोर आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे ।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
