7:40 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी के प्राईवेट हाॅस्पीटल में मरीज की मौत,परिजनों ने लगाया चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, हंगामा

चिकित्सक बोले फेफड़ों में संक्रमण से हुई मौत, सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस।


उझानी बदांयू 8 सितंबर।

बिल्सी रोड स्थित मेडीग्राम हाॅस्पीटल में आज दोपहर तीन बजे बजीरगंज के एक मरीज की मौत हो गई, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। वहीं डॉ एसके वर्मा का कहना है कि फेफड़ों में संक्रमण के चलते मौत हुई हे इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं की गई। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार नगर के बिल्सी रोड स्थित मेडीग्राम हाॅस्पीटल में थाना बजीरगंज के गांव जहारपुर के 42 बर्षीय मेवाराम पुत्र जागन को परिजनों ने 6 सितंबर की शाम एडमिट करा दिया। बताते हैं चिकित्सक ने सही करने की गारंटी लेते हुए एडमिट कर लिया।


आज दोपहर दौराने इलाज मेवाराम की मौत हो गई, परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। कुछ देर बाद सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। बताते हैं दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।—————-

इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई है भर्ती करते वक्त पत्नी व बेटे को बता दिया था कि फेफड़ों में जबरदस्त संक्रमण है, कोशिश कर सकते हैं गारंटी नहीं दे सकते। परिजनों ने उसके बाद एडमिट किया है। इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं की गई है–डॉ एसके वर्मा, संचालक मेडीग्राम हाॅस्पीटल उझानी।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस