उझानी बदांयू 8 सितंबर।
बरेली जिले के एक कस्बे निवासी ने अपने ही गांव के दो युवकों पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक लिखा है कि उसकी 15 बर्षीय बेटी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के इंटर कालेज में पढ़ती है। गांव में बुआ के घर रहती है दो दिन पहले उसकी बेटी बिना बताए घर से गायब हो गई।
जानकारी करने पर मालूम पडा कि उसी के गांव के प्रमोद पुत्र छेदालाल व विपिन राठौड़ पुत्र भजनलाल उसे बहला-फुसलाकर कहीं ले गये है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






