उझानी 7 सितंबर।
उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 78 वें दिन 9 साल से कम उम्र की बच्चियों में राधिका, सोनम, रितु, मुस्कान और दो बच्चे कार्तिक व अमित बैठे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने शाम को उनको जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।
धरना स्थल पर ओमकार सिंह ने कहा कि मेरे 50 साल के राजनीतिक जीवन के इतिहास में पहली बार मैंने देखा है कि आंदोलन को लेकर 9 साल से कम उम्र के बच्चे भूखे रहकर क्रमिक अनशन पर बैठे जिन्हें यह भी ज्ञात नहीं है कि अनशन क्या होता है केवल बच्चों ने सुबह से लेकर शाम तक भूखे रहकर इन्होंने अपनी पीड़ा का इजहार किया है निश्चित रूप से इन बच्चों की पीड़ा को प्रशासन को समझना चाहिए और जल्द से जल्द दूषित पानी के नाले का डायवर्जन का काम आरंभ कर देना चाहिए।
सदैव की तरह राष्ट्रगान करने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सद्दाम सैफी की पत्नी नाजमा सैफी की मृत्यु पर आंदोलनकारीयों ने 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की ।
धरना स्थल पर योगेंद्र सिंह सोलंकी कमल प्रताप सिंह , तेजेंद्र पाल कश्यप छोटेलाल, बलवीर, हरी बाबू, सत्येंद्र सिंह, विक्रम सिंह ,लालाराम ,भगवान सिंह नेत्रपाल ,रामेंद्र सोलंकी, राम सिंह ,सतेंद्र, वीरम सिंह, रामलाल सिंह ,हर्ष सोलंकी, सोहन पाल , साहब सिंह ,चंद्र प्रकाश ,धनपाल पातीराम , अनुराग सोलंकी आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे ।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
