6:42 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर- सौ मीटर की परिधि में तीन सरकारी हैंड पंपों सहित दो आरो खराब

लगभग एक सौ मीटर की परिधि में तीन सरकारी हैंड पंपों सहित दो आरो खराब काफी समय से खराब पड़े , आमजन बूंद – बूंद को तरस रहा
आसफपुर ( बिसौली ) – उत्तर प्रदेश सरकार जहां एक ओर आम जनता को स्वच्छ जल मुहैया कराने को पैसा पानी की तरह बहा रही है , वहीं दूसरी ओर स्थानीय जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों व सरकारी मुलाजिमों की उदासीनता के चलते विकास खंड आसफपुर में स्थानीय ब्लॉक परिसर सहित तीन सरकारी हैंड पम्प व दो आरो काफी समय से खराब पड़े हैं जिसके चलते स्थानीय ब्लॉक परिसर , आसफपुर ब्लॉक पर स्थानीय बाजार , उप डाकघर , त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज की विज्ञान प्रयोगशाला पर छात्र – छात्रा सहित स्थानीय पंजाब नैशनल बैंक शाखा पर आने जाने वाले आमजन पीने के पानी को तरस रहे हैं ।
हम आपको बता दें कि बदायूं जिले के विकास खंड आसफपुर में उच्च अधिकारियों का भी यहां आना जाना लगा रहता है बाबजूद इसके स्थानीय विकास खंड परिसर में तीन – तीन सरकारी हैंड पम्प व दो – दो आरो काफी समय से खराब पड़े धूल चाट रहे हैं ।


विज्ञापन एक्सप्रेस