
वजीरगंज बदायूं
कस्बा वजीरगंज के हर मौहल्ले एव मैन रोडो पर बडे बडे बोर्ड लगे नर्सिंग होम एवं अस्पतालों को देखा जा सकता यहां यह फर्जी डॉक्टर डिलीवरी के साथ-साथ हर मर्ज के इलाज सस्ते एवं शर्तिया करने का दावा करते हैं लेकिन इन अवैध अस्पतालों के किसी भी बोर्ड पर डॉक्टर की डिग्री के साथ-साथ नाम दिखाई नहीं देते कस्बे में सबसे बड़ा इन अवैध अस्पतालों का डिलीवरी का चल रहा है जहां सरकारी अस्पतालों की आशा वर्कर इन अवैध अस्पतालों में प्रसूता महिलाओं को लेकर पहुंचती हैं जहां इन्हे डिलीवरी के नाम पर मोटी कमीशन मिलती है
जहाँ कस्बे में कई बार जच्चा बच्चा की भी मौत हो चुकी है उसके बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग जांच के नाम पर नगर में घूम फिर कर अपनी कार्रवाई को पूर्ण कर लेते हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि यह अवैध अस्पतालों का मकड़ जाल स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी से फल फूल रहा है

























bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

