10:02 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

दातागंज – सी ओ केके तिवारी ने की प्रशंसा, लोगों ने किया सम्मानित

बदायूं/ गणेश चतुर्थी विसर्जन शोभायात्रा के दौरान, दातागंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गौरब बिश्नोई ने अपने दफ्तर से सिविल ड्रेस में महिला पुलिस कर्मी को भीड़ और ट्रैफिक का प्रबंधन हेतु एवं असामाजिक तत्वों पर नज़र रखने और किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए शोभायात्रा में शामिल किया। वही वर्दीधारी पुलिस कर्मियों को सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखते हुए मुस्तैद किया। साथ ही दातागंज सी.ओ के के तिवारी ने कस्वा इंचार्ज वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीव शर्मा व हेड कांस्टेबल हरीश ,कांस्टेबल पंकज सैनी की अच्छी पुलिस व्यवस्था देखते हुए प्रशंसा की। वही आयोजकों द्वारा वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीव शर्मा को कार्यक्रम के दौरान जगह जगह सम्मानित किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.