सहसवान तहसील के जामिनी गांव के पास गंगा-महावा नदी पर बना जीएम बांध तेज बहाव के चलते कटने लगा है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 19 सेमी ऊपर पहुंच गया है। डीएम अवनीश राय ने बांध का निरीक्षण किया। बाढ़ खंड विभाग की टीम बांध को बचाने में जुटी है। नरौरा, बिजनौर और हरिद्वार से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से हालात गंभीर बने हैं। बांध टूटने पर 15 किलोमीटर क्षेत्र के 30 से अधिक गांव डूब सकते हैं।

























bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

