12:21 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

ककराला।- पूर्व बिधायक मुस्लिम खां नें पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद को लगाया डोनेशन कैम्प

ककराला।
इन दिनों बारिश के चलते देश के अलग अलग स्थानों पर हालात खराब है कई राज्य बाढ़ की चपेट मे है खासकर पंजाब मे हालात दयनीय है। बाढ़ पीड़ितों की मदद को शासन प्रशासन सहित सामाजिक संगठन और आम आदमी पूरी तरह से लगे हुए है। ऐसे मे शेखुपुर से बिधायक रहे हाज़ी मुस्लिम खां नें समर्थकों के साथ पीड़ितों की मदद के लिए क़स्बा स्थित मटका बाली मस्जिद के पास सात दिवसीय डोनेशन कैम्प लगाया जिसमे उन्होंने मानवताबादियों से पुरजोर सहयोग करने की अपील की है। कैम्प मे लोगों नें आर्थिक मदद भी की है ये सिलसिला सात दिन तक चलेगा। कैम्प मे एकत्र धनराशि से पंजाब के पीड़ितों को मदद की जाएगी।
इस मौके पर सभासद छोटे खां, हाजी अजमल खां,गिजाल खां उर्फ़ टीटू, छोटे अंसारी,शमशाद खां, इब्राहीम ठेकेदार,शमशुल कमर खां,नजमुल अंसारी,सभासद माहिर अली, साजिद ठेकेदार,शमशुल अंसारी,मुशाहिद,अशरफ खां,मतीन खां,अबु तल्हा,उबैस खान,आमिर खान,टिंकू,इमरान खान,हाफिज कमर आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस