सहसवान (बदायूं )सहसवान शहर में बारावफात (ईद मिलादुन्नबी) का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। सहसवान के सभी मोहल्लों से जुलूस के डीजे शहबाजपुर जामा मस्जिद पर इकट्ठे होकर एक-एक कर निकालना शुरू हुए शहबाजपुर पुलिस चौकी प्रमोद इंटर कॉलेज, नवादा, कोतवाली, बाजार विल्सन गंज, पठान टोला, काजी मोहल्ला कोठी पर पहुंचे वहां से होते हुए कचहरी, मार्किट से होती हुई लौट शहबाजपुर पर आकर जुलूस का समापन हुआ, जुलूस का स्वागत हर जगह हुआ और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मौलाना ने मुहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने की अपील की। जुलूस में शहर में बारावफात (ईद मिलादुन्नबी) का जुलूस शान और शौकत से निकाला गया। जुलूस का शहर में जगह जगह स्वागत हुआ। जुलूस के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भ्रमणशील रहकर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। वहीं, मौलाना ने मुहम्मद साहब के बताए हुए रास्ते पर चलने को कहा। जुलूस में शामिल लोग या रसूल या रसूल,पत्ती पत्ती फूल फूल,सरकार की आमद मरहबा जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस को लेकर शहर में जगह जगह सजावट करते हुए रोशनी की गई थी।
/रविशंकर
























bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

