8:19 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

बीआईएमटी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 75वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम

बदायूँ 4 सितंबर।

आज भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के आगामी 75वें जन्म दिवस को समर्पित ’’लिसनिंग अवेयरनेस महोत्सव 2025’’ का आयोजन ’’लिसनिंग मैक्स योगी 21फाउंडेशन’’ उझानी, बदायूँ द्वारा बहुत ही हर्षोल्लास पूर्वक किया गया। इस महोत्सव के अंतर्गत काॅलेज में विभिन्न कार्यक्रम हुए जिसमें एक लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसकी थीम्स थीं-
1. 75 वंडर्स आफ विशेज़ फाॅर मोदी जी
2. द आर्ट आफ लिसनिंग
3. ऐम आफ लाइफ एण्ड हाऊ टू अचीव इट
इस प्रतियोगिता में कालेज के सभी संकायो के छात्र तथा छात्राओं ने बढ़-चढ़कर पूरे जोश व उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपनी भावनाओं, रचनात्मकता तथा विचारों को इस प्रतियोगिता के माध्यम से अपने शब्दों द्वारा उत्कृष्टता पूर्वक प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर डायरेटर अक्षज रस्तोगी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताए विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढाने के साथ-साथ उनकी भावनाओं, विचारों को प्रर्दशित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करती हैं जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है।
विद्यार्थियों में खेल की भावना को प्रवल करने तथा खेलों में रूचि व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु एक अन्य कार्यक्रम ’’सांसद खेल महोत्सव 2025 – मशाल रैली’’ जिसके आयोजनकर्ता केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं राज्य सभा सांसद माननीय बीएल वर्मा जी है, का आयोजन बीआईएमटी कालेज में किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद खेल महोत्सव 2025 की पवित्र मशाल गौरव के साथ कालेज पहुँची जिसे ’’लिसनिंग मेक्स योगी 21 फाउन्डेशन’’ के संस्थापक राजन मेंहदीररत्ता द्वारा काॅलेज की छात्रा श्रेया को सौंपा गया। कालेज के सभी छात्र-छात्राए इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।

डायरेक्टर आशीष सिंघल ने अपने उद्बोद्धन में कहा उन्होने छात्रों से खेल-कूद में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर काॅलेज डीन अरविन्द गुप्ता, सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस