1:40 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: मजार की दीवार पर ‘श्रीराम’ लिखे जाने से तनाव, पुलिस तैनात

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के रंजौरा गांव में शुक्रवार को एक मजार की दीवार और जमीन पर ‘श्रीराम’ लिखे जाने से सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलते ही हिंदू समुदाय के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और इस कृत्य को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बताया।

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। दीवार से नारे मिटवा दिए गए हैं। बिनावर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस