इटावा में डबल डेकर बस हादसे का शिकार, 17 यात्री घायल
इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर जयपुर से वाराणसी जा रही डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जिसमें 40 यात्रियों में से 17 घायल हो गए। चार की हालत गंभीर है, जिन्हें सैफई पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






