11:03 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

बहराइच में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पांच घायल

बहराइच में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पांच घायल
बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा (दलजीत पुरवा गांव) में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। इस मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित अब्बास के मुताबिक खरीदी गई जमीन को लेकर विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी शिवपुर भिजवाया और दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.