8:14 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी रामलीला महोत्सव के कृष्ण कुमार बौबी अध्यक्ष, अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू बने रामबारात संयोजक



उझानी बदांयू 2 सितंबर। कामधेनु गौशाला कमेटी (रजि) के तत्वावधान में होने वाले रामलीला महोत्सव 2025 के लिए आज सर्वसम्मति से कृष्ण कुमार वार्ष्णेय बौबी को अध्यक्ष, रोहिताश गुप्ता व अनमोल गुप्ता को उपाध्यक्ष, अरविन्द शाक्य को महामंत्री,अभदेश वर्मा को मंत्री, अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू को राम बारात संयोजक वही राजपाल शाक्य को कोषाध्यक्ष चुन लिया गया।

आज कामधेनु गौशाला कमेटी की रामलीला महोत्सव को लेकर मीटिंग व्यापारी नेता राजकुमार बंसल के निवास पर आयोजित की गई।


अध्यक्ष पद के लिए बौबी के नाम का प्रस्ताव गौशाला कमेटी के अध्यक्ष रतनकुमार जिंदल ने रखा जिसे सभी ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। वहीं राम बारात संयोजक अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू को चुना गया। दोनों के रामलीला महोत्सव के लिए चुनते ही सभी ने फूल-मालाएं पहनाकर सभी का स्वागत किया।


मीटिंग में सर्वेश गुप्ता, कौशल किशोर बंसल, संतोष बंसल, अमित मित्तल,रोहिताश गुप्ता,नीरज गुप्ता, अतुल जिंदल,चंदन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

बौबी ने बताया कि रामलीला महोत्सव 22 सितंबर से बडे धूमधाम के साथ शुरू होगा। वहीं रिंकू ने बताया कि भगवान राम की वरयात्रा ( राम बारात ) 28 सितंबर को नगर में निकाली जाएगी।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस