उझानी बदांयू 2 सितंबर।
जलनिगम की कारिस्तानी का नतीजा नरऊ के ग्रामीणों को भुगतना पड रहा है पांच दिन पहले डीजल को भेजा रिमांडर विभाग ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। दो दिन से हो रही बारिश के चलते सोरउर्जा प्लांट काम नहीं कर रहा अब गांववासियों को पीने के पानी के लिए बूंद-बूंद को तरसना पड रहा है।
बताते चलें कि नरऊ में जलजीवन मिशन के तहत् बने ओवरहेंड टेंक को भरने के लिए सोरउर्जा प्लांट लगा है, इमरजेंसी को जनरेटर लगा हुआ है विभाग ने बिजली का कनेक्शन नहीं लिया। दो दिन सूर्य देव के दर्शन ना होने पर ग्रामीणों को सुबह-सुबह आधा घंटा को पीने का पानी मुहैया हो सका।
आपरेटर राजपाल सिंह ने बताया कि पांच दिन पहले डीजल को रिमांडर भेज दिया है मगर डीजल नहीं आने से जनरेटर चल नहीं पाया। डीजल आते ही पेयजलापूर्ति दिन में तीन बार शुरू कर दी जाएगी। बहरहाल जलनिगम के अधिकारियों की सुस्ती का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड रहा है। जिन इंडिया मार्का हेडपंप के पानी को विभाग ने लाल निशान लगाकर पीने को मना किया मजबूरी में वही पानी पीना पड रहा है।





bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

