9:40 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

मेला श्री कृष्ण लीला का उद्घघाटन राजीव कुमार सिंह विधायक दातागंज ने किया।

सहसवान (बदायूं) सहसवान मेला श्री कृष्ण लीला के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घघाटन राजीव कुमार सिंह विधायक दातागंज के कर कमलो द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहसवान नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां रहे। मेले का उद्घाटन शाम 7 बजे संपन्न हुआ भारी बारिश के बीच अतिथियो ने समय पर पहुंचकर मेले का फीता काटकर श्री कृष्ण जी की आरती उतार कर पुष्प वर्षा की। बताते चलें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रमोद संस्कृत पाठशाला के मैदान में मेला श्री कृष्ण लीला के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ सर्कस काला जादू दूर-दूर से दरी कंबल चादर फैंसी परदे आदि की दुकान लगाई गई है मेला प्रबंधक कृष्ण शंकर रायजादा ने बताया की मेला पूरी तरह लग चुका है मेले प्रांगण में आए हुए सभी मेहमानों का आभार प्रकट करता हूं इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकार कर्मवीर सिंह,अबडर शर्मा, पियूष महेश्वरी, आदर्श सक्सेना, मनीष कुमार, लक्ष्मण सिंह, ज्ञान सिंह, रमेश पाल सिंह, आदि मौजूद रहे

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.